रविवार, 28 सितंबर 2014

अब हवाई जहज का टिकट हुई और भी सस्ती


अब हवाई जहज का टिकट हुई और भी सस्ती


जेट एयरवेज में 500 और इंडिगो में 999 रुपए में कीजिए टिकट बुक


जेट एयरवेज में 500 और इंडिगो में 999 रुपए में कीजिए टिकट बुक
 
फाइल फोटो: एयरपोर्ट पर खड़े इंडिगो के विमान। 
 
 
नई दिल्ली. स्पाइसजेट के 499 रुपए में हवाई सफर के ऑफर के बाद इंडिगो और जेट एयरवेज ने भी
 बेहद सस्ती दरों पर हवाई टिकट का ऑफर दिया है। इंडिगो 999 और जेट एयरवेज 500 रुपए में टिकट बुक कर रहा है।    
 
इंडिगो का ऑफर 
इंडिगो ने दिल्ली-जयपुर फ्लाइट के लिए 999 रुपए, श्रीनगर-चंडीगढ़ फ्लाइट के लिए 1,399 रुपए 
और बेंगलुरु-दिल्ली के बीच 4,829 रुपए में एकतरफ के सफर का टिकट बुक किया जा रहा है।
 इंडिगो के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए 90 दिन अडवांस में टिकट बुक कराना होगा। 
 
जेट एयरवेज की पेशकश  
जेट एयरवेज 500 रुपए में टिकट बुक कर रहा है। इसमें अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है।
 इस ऑफर के तहत बुधवार और गुरुवार यानी 3 और 4 सितंबर को टिकट बुक कराया जा सकता है।
 लेकिन टिकट की बुकिंग 16 जनवरी, 2015 के बाद के सफर के लिए ही की जा सकती है। 
 
स्पाइसजेट ने बुक किए एक लाख से ज्यादा टिकट 
स्पाइसजेट ने सोमवार को 499 रुपए में टिकट बुक करना शुरू किया था। एयरलाइन कंपनी का दावा है
 कि पहले ही दिन एक लाख से ज्यादा टिकट बिक गए। स्पाइसजेट का ऑफर बुधवार तक उपलब्ध है। 
इस ऑफर के तहत सफर 16 जनवरी 2015 से 24 अक्टूबर, 2015 के बीच किया जा सकता है।